विभागीय योजनाओं के धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई : डीएम
Ghazipur News - - कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक कोतवाल राज नारायण ने बताया की कोतवाल राज नारायण ने बताया की कोतवाल राज नारायण ने बत

गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर हुई। इसमें डीएम ने सभी विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की ओर संचालित योजनाओं के प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करने करें। धीमी प्रगति पर संबंधित विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा किया।
उन्होने सभी संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जाय। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य विभागध्यक्ष भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



