Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsDistrict Magistrate Avinash Kumar Addresses Public Grievances at Jansamadhan Divas in Gazipur
405 में से 38 शिकायतों का हो सका निस्तारण

405 में से 38 शिकायतों का हो सका निस्तारण

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में जन समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 160 प्रार्थनाएं आईं, जिनमें से सात का तुरंत निस्तारण किया गया। कुल 405 शिकायतें आईं, जिनमें से 38 का समाधान हुआ। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Dec 20, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनिया में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमे 160 प्रार्थना प्राप्त पहुंचा जिसमें से मौके पर सात का निस्तारण हो सका। वहीं सातों तहसीलों में 405 शिकायतें पहुंची जिसमें से 38 का समाधान हो सका। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया। शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कहा कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में तहसील सदर में 40 शिकायतों में से तीन का और तहसील मुहम्मदाबाद में 62 में से 11 का निस्तारण किया गया। जमानियां तहसील में 58 में से छह का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 31 में मौके पर पांच, तहसील सैदपुर में 25 में से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 29 शिकायत में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।