Ghazipur News: महिला पर लोहे की छड़ से हमला, केस दर्ज
Ghazipur News: दिलदारनगर के फुल्ली गांव में कपड़े धोने के दौरान विवाद से महिला पर लोहे की छड़ से हमला हुआ। आरती ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दंपती ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। प्रकरण दिलदारनगर थाने में दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में नहर पर कपड़े धोने और बच्चों के नहाने के दौरान हुए विवाद ने मारपीट हो गई। महिला ने पड़ोसी दंपती पर लोहे की छड़ से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए दिलदारनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुल्ली गांव निवासी आरती पत्नी अफजाल के अनुसार 16 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे वह नहर पर कपड़े धोने गई थीं। उनके साथ उनका छोटा बेटा और पट्टीदार का 12 वर्षीय पुत्र विश्वमित्र नहर में स्नान कर रहे थे। आरती का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को स्नान कर बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर नहीं आया।
इसी दौरान उन्होंने बेटे को डांटते हुए गाली दी, जिसे विश्वमित्र ने अपने लिए समझ लिया। आरोप है कि विश्वमित्र ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद अलाउ नट और उसकी पत्नी सीमा मौके पर पहुंचे और कहासुनी के बाद लोहे की छड़ से आरती के सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गईं। उन्होंने अपनी ननद के भी घायल होने का आरोप लगाया है।होश में आने के बाद आरती दिलदारनगर थाने पहुंचीं और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


