दिलदारनगर में चित्रकोनी-सिहानी मार्ग गड्ढों में तब्दील
Ghazipur News - दिलदारनगर के चित्रकोनी सिहानी मुख्य मार्ग की स्थिति जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से स्थिति और भी खराब हो गई है। स्थानीय प्रधानों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
दिलदारनगर (गाजीपुर)। क्षेत्र के चित्रकोनी सिहानी मुख्य मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है। यह सड़क दिलदारनगर को आसपास के कई गांवों से जोड़ती है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गड्ढों में फंसकर गिर भी जाने से चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
ऐसे में यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है।इस पर चित्रकोनी के ग्राम प्रधान समसुलहोदा, सिहानी के ग्राम प्रधान अरशद, संतोष गुप्ता और अमन कुमार ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई है। प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रीय लोगों को राहत मिल सके।स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।इस पर लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


