श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी
Feb 15, 2026 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर के जमानियां में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सैकड़ों महिलाओं ने पूजा अर्चन किया और घाट भक्तिमय हो गया। पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए सात दिन तक दर्शन होंगे। सुरक्षा के लिए घाट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गाजीपुर (जमानियां)। शिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को जमानियां गंगा के पक्का बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। सैकड़ों महिलाएं श्रद्धा पूर्वक गंगा स्नान करते हुए शिव मंदिर में पूजा अर्चन किया। पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के आगमन होने के कारण पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों से गंगा स्नान घाट सहित कस्बा बाजार भक्तिमय हो गया है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर सात दिन तक श्रद्धालुओं भोलेनाथ दर्शन देंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट पर पुख्ता इंतजाम किये गये है। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसाजन नागर गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए सबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



