बीज गोदाम नहीं होने से किसानों को हो रहे परेशानी
Ghazipur News - गाजीपुर(रेवतीपुर)। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय बीज गोदाम के जर्जर हो चुके भवन

गाजीपुर(रेवतीपुर)। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय बीज गोदाम के जर्जर हो चुके भवन के कायाकल्प के लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के लापरवाही कारण कई महीनो से अटका पड़ा है। बीज गोदाम नहीं होने कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवा समाजसेवी एवं छात्र नेता अनूप राय ने राजकीय बीज गोदाम के जर्जर हो चुके भवन के कायाकल्प एवं शासन के द्वारा स्वीकृत कृषि कल्याण केन्द्र के भवन का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए सीएम आफिस एवं प्रदेश के कृषि मंत्री को उनके ट्विटर पर ट्वीट कर किया।है जिसके बाद सीएम आफिस एवं कृषि मंत्री ने ट्वीट के जरिए आश्वासन दिया कि जल्द ही नये भवन का निर्माण करा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएगीं ,ताकि उन्हें इधर उधर न भटकना पडे। बातचीत में युवा समाजसेवी व छात्र नेता अनूप राय ने बताया कि कृषि बहुल इलाका होने के साथ ही यहाँ के किसानों की मांग पर 2020 में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जर्जर हो चुके राजकीय बीज गोदाम को कृषि कल्याण केंद्र में शामिल करने व नये भवन के निर्माण जे लिए स्वीकृति प्रदान की थी। मगर विभागीय उदासीनता के कारण जमीन का चयन महीनों पहले होने व इसकी पैमाइश राजस्व विभाग से कराने के बाद भी धरातल पर आज तक एक ईंट नहीं रखी जा सकी है।
अनूप राय ने बताया कि जबकि इसके साथ ही मरदह एवं अन्य ब्लाकों में प्रस्तावित कृषि कल्याण का भवन काफी पहले ही बनकर तैयार हो गया और उसमें कार्य भी शुरू हो गया है।मालूम हो कि पूरे रेवतीपुर ब्लाक में करीब 20 हजार किसान पंजीकृत है, जहां करीब अठ्ठारह हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। जो विभिन्न मौसमों में गेहूं,चना, अरहर, धान, मटर, मसूर, सरसों, आलू, केला, उरद सहित अन्य फसलें किसानों के द्वारा बोई जाती हैं।
इस सम्बन्ध में एडीओएजी सोहन कुमार पटेल ने बताया कि प्रस्ताव बना शासन को भेंजा गया है। मंजूर होते ही इसका तेजी से निर्माण शुरू करा दिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


