चार अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन
Ghazipur News - हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह 1 अप्रैल की बजाय 4 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च को शुरू हुआ था, और ईद-उल-फितर तथा रामनवमी की छुट्टियों के कारण मूल्यांकन में देरी हुई।

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह कार्य 1 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में सभी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी किया है। गाजीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी यह आदेश प्राप्त हो चुका है। मूल्यांकन का कार्य पहले 1 अप्रैल को समाप्त होना था, लेकिन इस तिथि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका। इसका मुख्य कारण मूल्यांकन अवधि के दौरान ईद-उल-फितर और रामनवमी की दो छुट्टियां थीं, जिससे तीन कार्य दिवस कम मिले।
इसको देखते हुए, जिला विद्यालय निरीक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव से मूल्यांकन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ाने की मांग की थी। सचिव ने इस पर विचार करते हुए तिथि में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च को शुरू किया गया था। जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि गाजीपुर में कुल पांच केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। अब चार अप्रैल तक मूल्यांकन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


