अनियंत्रित होकर पलटा दूध लदा डीसीएम

Feb 28, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर एक डीसीएम जो अमूल दूध उत्पाद लेकर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन दूध, छाछ और दही का काफी सामान गिरकर बर्बाद हो गया।

अनियंत्रित होकर पलटा दूध लदा डीसीएम

मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र के मरदह विद्युत सबस्टेशन के पास वाराणसी से मऊ जा रही अमूल दूध उत्पाद लदा डीसीएम का अचानक आगे का पहिया निकलने से अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम पर लदा दूध, छाछ, दही आदि सामान का काफी मात्रा गिरकर नुकसान हो गया। हादसे में बाल-बाल बचे डीसीएम चालक राज यादव निवासी असिला थाना फूलपुर जिला जौनपुर ने बताया कि दूध लेकर मऊ जा रहा था। अचानक चक्का निकलने से अनियंत्रित होकर पलट गया है। काफी मात्रा में सामान बर्बाद हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।