कॉलेज की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराने में कार्रवाई की मांग
Ghazipur News - - जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर जताया विरोध- जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर जताया विरोध- जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर जताया विरोध- जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर ज

गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराने के मामले में प्रबंधक समेत कॉलेज के लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। कॉलेज प्रबंधन ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे के नीयत से दीवार को तोड़ा गया है। मामले में डीएम ने एसडीएम को जांच करने के लिए निर्देशित किया है। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कॉलेज प्रशासन की ओर से बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार की दोपहर में बीस से अधिक संख्या में मनबढ़ आए और बाउंड्री तोड़ दिया। इस मामले में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात की।
बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से खेल मैदान की घेराबंदी के लिए बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। 10 फरवरी को कुछ लोगों ने नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया। प्रबंधक का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रबंधक की शिकायत का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच करने के लिए एसडीएम सदर को निर्देश दिया। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। पत्रक देने वालों में प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वर्मा, रिंकू केशरी, संतोष कुमार वर्मा, रविश आर्य, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


