टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले भारत की जीत के लिए हुई पूजा-अर्चना
Ghazipur News - खानपुर में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। सिद्धनाथ महादेव धाम में भक्तों ने पूजा की और भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। भाजपा नेता उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत की कामना को लेकर सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम में रविवार को क्रिकेट फैंस ने पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने शंखनाद करते हुए “चक दे इंडिया” और “जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा” जैसे नारे लगाए। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी बाबा सिद्धनाथ महादेव से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते नजर आए। भाजपा नेता उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
देश के 140 करोड़ लोगों की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं और सभी को उम्मीद है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम करेगी। उन्होंने कहा कि जिले के सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर देश का परचम लहराएगी। इस मौके पर संतोष मिश्रा, अमित मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, अनिमेष मिश्रा, रामजी सिंह, बागी शर्मा, प्रसाद आकाश, नंदलाल सिंह, अभिषेक मिश्रा और रोहित मिश्रा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


