Ghazipur News: जेल भरो आंदोलन की तैयारी पर जोर
Ghazipur News: गाजीपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल बैठक में राजनीतिक हालात, सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतंत्र की चुनौतियों पर चर्चा हुई। पार्टी ने 7 नवंबर को क्रांति दिवस संगोष्ठी और 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन सफल बनाने का आह्वान किया। मंगई नदी में बाबूराम की मौत और करीब 50 लोगों पर मुकदमे दर्ज होने पर चिंता जताते हुए गरीबों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।

Ghazipur News: गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल गाजीपुर की बैठक 11 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय भारद्वाज भवन में कामरेड अमेरिका यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम ने राजनीतिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए देश की वर्तमान परिस्थितियों, सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतंत्र की चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में आगामी 7 नवंबर को क्रांति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित करने और 1, 2 और 3 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जेल भरो आंदोलन सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की गई। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 13 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
नोनहरा थाना क्षेत्र के सम्मनपुर के पास मंगई नदी में बाबूराम की मौत और करीब 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले पर गंभीर चिंता जताई गई। पार्टी ने गरीबों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 14 अक्टूबर को जिलाधिकारी सहित अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे। अंत में अमेरिका सिंह यादव ने बैठक के समापन की घोषणा की।

