Ghazipur News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: सैदपुर तहसील में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लेखपाल संघ का आरोप है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई में पारदर्शिता की कमी है। लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया और सभी जिलों में कार्य बहिष्कार किया।

Ghazipur News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को सैदपुर तहसील के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। संघ का आरोप है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन और एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की प्रक्रिया में शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की भूमिका और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की पर्याप्त जांच नहीं की जाती। इससे ईमानदारी से कार्य करने वाले लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है。

जांच में साक्ष्यों की मांग

लेखपाल संघ ने कहा कि जांच में सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों को शामिल किया जाए। जांच पूरी होने तक संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई रोकने और दोषी पाए जाने पर ही कार्रवाई करने की मांग की गई। तहसील अध्यक्ष राहुल मौर्या ने बताया कि संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 351 तहसीलों में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के लिए स्पष्ट कार्यप्रणाली बनाने की मांग की। इस दौरान परमानंद मौर्या, कृष्ण कुमार, बालकृष्ण, विनय दुबे, चित्रा सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

कार्य बहिष्कार

-----------

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, ट्रैप कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग

जमानियां। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लेखपालों पर की जा रही कथित अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

धरने में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप को पंचायत भवन में सुनियोजित तरीके से जबरन रुपये पकड़ाकर ट्रैप कार्रवाई की गई। संघ का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से लेखपाल का रिश्वत से कोई लेना-देना नहीं होने की बात सामने आती है। वक्ताओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शासन की योजनाओं को लागू करने वाले लेखपालों को इस तरह निशाना बनाए जाने से संवर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री मंतोष सिंह, ईश्वर कुमार, तौकीर हसन, असित कुमार, रुपेश रंजन सिंह, राजकुमार, विजय कुमार, संतोष यादव और नितेश यादव समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦किस तहसील में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया?−
सैदपुर तहसील के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग