Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCooperative Society Purchases 1300 Quintals of Rice from Local Farmers
20 किसानों से 13 सौ कुंतल धान की खरीद

20 किसानों से 13 सौ कुंतल धान की खरीद

संक्षेप:

Ghazipur News - जमानियां में बघरी साधन सहकारी समिति ने शुक्रवार को 20 किसानों से 1300 क्विंटल धान की खरीद की। समिति के सचिव ने बताया कि किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक मात्रा में धान बेचने के लिए समिति पर आएं।

Dec 06, 2025 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

जमानियां। क्षेत्र की बघरी साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को 20 किसानों से कुल 1300 क्विंटल धान की खरीद की गई। समिति के सचिव संदीप कुमार मौर्य ने बताया कि अब तक 20 किसानों से इतनी ही मात्रा में धान की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और धान की खरीद निर्धारित मानकों के आधार पर ही की जा रही है। किसानों को भुगतान पीएसएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। सचिव ने बताया कि किसान धीरे-धीरे धान की कटाई शुरू कर चुके हैं। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक मात्रा में अपना धान बेचने के लिए बघरी सहकारी समिति पहुंचें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति पर किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंगूठा लगवाकर खरीद का कार्य कराया जा रहा है।