Ghazipur News: कई दिनों से हो रही बारिश से व्यापार पर पड़ रहा असर
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: गाजीपुर में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। यह बारिश किसानों और फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी, किन्तु इसके कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते ग्राहक कम संख्या में बाजार पहुंचे, जिससे व्यापार में गिरावट आई।

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। पिछले करीब चार दिनों से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार की देर रात और गुरुवार की सुबह भी रिमझिम बारिश होती रही। जिससे मौसम का माहौल खुशनुमा हो गया। मौसम में आए इस बदलाव का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां यह बारिश किसानों और फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। दूसरी तरफ इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ा। दिनभर रुक-रुक कर पानी गिरने के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकले, जिसके चलते मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रहने से व्यापारी बाजार सूना पड़ा रहा।
यह बारिश खेतों में खड़ी गन्ने, चारे व धान की फसलों की सिंचाई और पैदावार बढ़ाने के लिहाज से अमृत समान साबित होगी।


