ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरराहुल के नेतृत्व में अब केन्द्र में सरकार बनायेगी कांग्रेस

राहुल के नेतृत्व में अब केन्द्र में सरकार बनायेगी कांग्रेस

केन्द्र व प्रदेश में स्थापित भाजपा नीत सरकारों की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों के विरोध में पोल खोल कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन बुधवार को खानपुर में किया गया।जिसे सम्बोधित...

राहुल के नेतृत्व में अब केन्द्र में सरकार बनायेगी कांग्रेस
मौधा। हिन्दुस्तान संवादThu, 21 Jun 2018 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र व प्रदेश में स्थापित भाजपा नीत सरकारों की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों के विरोध में पोल खोल कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन बुधवार को खानपुर में किया गया।जिसे सम्बोधित करते हुये पार्टी जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि झूठ और छल प्रपंच के बल पर सरकार बनाने वाली भाजपा 2019 के चुनाव में पराजित होगी।राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केन्द्र में सरकार बनायेगी।स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व0 बलदाऊ पाण्डेय के पुत्र व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामजी पाण्डेय ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुये ब्लाक और बूथ स्तर पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्त्ताओं को अब जुझारू तेवर में अब आ जाना चाहिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें