जनता की समस्याएं पार्टी तक पहुंचाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

सैदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने और आगामी चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनता की समस्याएं सुनने की जिम्मेदारी दी गई।

जनता की समस्याएं पार्टी तक पहुंचाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सब्जी मंडी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनील राम ने की।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा की गई। पीपीसी सदस्य राघवेंद्र कुमार ने कहा कि सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और युवाओं को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनकर पार्टी मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जनहित के मुद्दे

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज रही है। आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से वोटर कार्ड के साथ कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई। इस मौके पर चंद्रिका सिंह, सुन्दर जायसवाल, अमित पाण्डेय, बसंत पाण्डेय, इंद्रमन यादव और हरिओम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसने अध्यक्षता की?
बैठक की अध्यक्षता सुनील राम ने की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।