Ghazipur News: समाजवेवी ने सीएचसी की दुर्व्यवस्थाओं की दी जानकारी
Ghazipur News: गाजीपुर के विकास खंड देवकली में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और महिला एवं शिशु कल्याण केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने सीएमओ को पत्र भेजा। अस्पताल परिसर में गंदगी, नशे से जुड़ी वस्तुएं, और जर्जर भवन जैसी गंभीर समस्याएं हैं। आवश्यक सुविधाओं की भी कमी है।

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विकास खंड देवकली स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महिला एवं शिशु कल्याण केंद्र पर होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए को समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने सीएमओ को पत्र भेजा। सिद्धार्थ राय ने बताया कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए बने शौचालय में गंदगी का अंबार है। परिसर में ताश एवं नशे से जुड़ी वस्तुएं भी सामान्य रूप से देखी जा सकती हैं। वहीं पास स्थित महिला एवं शिशु कल्याण केंद्र, जहां महिलाएं प्रसव के लिए पहुंचती हैं। उसका भवन भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है। भवन में पेड़ों की लंबी लटकती जड़ें भयभीत करने वाला दृश्य प्रस्तुत करती हैं।
बिजली चले जाने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। व्हीलचेयर, ऑक्सीजन मशीन जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


