संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

Apr 07, 2026 02:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने और आर्थिक समस्याओं पर चर्चा की गई। अमेरिका सिंह यादव ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। बैठक में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक देवकली की बैठक सोमवार को नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की जरूरत है। भारत सरकार की वैदेशिक नीति अमेरिकन साम्राज्य की ओर झुक गई है। व्यापार के समझौते से किसान एवं देश हित के विरुद्ध है। मंहगाई, बेरोजगारी, भष्टाचार चरम पर है। अर्थव्यवस्था बदतर हो गई है। गैस, पेट्रोल,डीजल का दाम भी बढ़ने के साथ ही किल्लत भी है।

इस दौरान रामशुक्ला, रामराज बिंद, सुरेश, मोहन प्रसाद, दुर्जन बिंद, लौटू राम बिंद, रामधार चौहान, वहीद अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राजनाथ सिपाही ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।