स्मार्ट कॉलोनी शास्त्रीनगर में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के शास्त्रीनगर में लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति द्वारा स्वच्छता जागरूकता और सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। अधिकारियों और सदस्यों ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग करने के लिए जागरूक किया गया।

स्मार्ट कॉलोनी शास्त्रीनगर में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

गाजीपुर। शहर के स्मार्ट कॉलोनी शास्त्रीनगर में लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर से स्वच्छता जागरूकता और सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने मोहल्ले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मोहल्लेवासियों की पहल की सराहना की, वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ. डीके राय ने गीले कूड़े से खाद बनाने की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने प्लास्टिक रिसाइक्लिंग के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने स्मार्ट कॉलोनी के विकास, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सभासद मीनू कुशवाहा सहित सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।