1245 मरीजों को दवा के साथ बचाव के लिए दी गई जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 1245 मरीजों का उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के लिए दवा दी और बचाव के सुझाव दिए। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने गर्मी में खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

1245 मरीजों को दवा के साथ बचाव के लिए दी गई जानकारी

गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त से पीड़ित 1245 मरीजों का उपचार कर दिया दिया गया। केंद्र पर आये मरीजों से चकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव दिया। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हर केंद्र पर आयोजित किया गया है। यहां पहुंचे मरीजों को दवा के साथ ही बचाव के भी सुझाव दिये। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, बुखार, शुगर, बीपी से ग्रसित पहुंचे थे, जिनका उपचार करते हुए दवा दिया गया है।

गर्मी के मौसम में खान-पान के प्रति मरीजों को जागरूक किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।