Ghazipur News: चकेरी धाम को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने की मांग
Ghazipur News: देवकली ब्लाक का चकेरी धाम, जो एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है, उपेक्षित है। नवरात्रि, रामनवमी और पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, लेकिन मंदिर की चहारदीवारी के पुनर्निर्माण के अभाव में भौतिक संरचना के ढहने का खतरा है। पर्यटकों के विकास के लिए क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा वर्षों से मांग की जा रही है।

Ghazipur News: देवकली( गाजीपुर)। देवकली ब्लाक के दक्षिणी छोर गंगा के किनारे स्थित चकेरी धाम ऐतहासिक व धार्मिक क्षेत्र होने के बावजूद उपेक्षित है। चकेरी धाम मंदिर मे स्थापित मां दुर्गा मंदिर पर प्रतिवर्ष नवरांत्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है। रामनवमी और पूर्णिमा को विशाल मेला लगता है। साथ साथ प्रत्येक स्नान पर्व पर मां गंगा में स्नान करने के लिए श्रदालुओं की भीड़ रहती है। गाजीपुर के अलावा गंगा के दूसरे छोर पर स्थित चंदौली और वाराणसी जनपद सहित दूर दराज से भी भक्त जन मां दुर्गा का दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते है। ऐसी मान्यता हैं कि जो भी भक्त दर्शन, पूजन, अर्चन करके मत्था टेकता है।
उसकी मन की मुरादें अवश्य पूरी होती हॆ। चकेरी धाम के महन्थ संत त्रिवेणी दास जी महाराज ने बताया धन के अभाव मे आज तक चहरदिवारी का पुननिर्माण नही हो सका। जिससे प्रति वर्ष बाढ का पानी टकराने से मंदिर के धराशायी होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। घाट की सीढीयां टूटकर बिखर रही है। पुरात्तव विभाग की ओर से ध्यान न देने से उपेक्षित है। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से पर्यटक केन्द्र के रूप मे विकसित करने के लिए कई दशक से मांग की जा रही है। लेकिन अबतक कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


