हरिशंकरी में कवियों ने कविताओं से बांधा समां

Mar 09, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में अतिप्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम के पूजन से हुई। काव्य गोष्ठी में कवियों ने प्रेम, समाज और देशभक्ति जैसे विषयों पर रचनाएँ प्रस्तुत की। श्रोताओं ने कवियों की रचनाओं पर तालियाँ बजाकर सराहना की।

हरिशंकरी में कवियों ने कविताओं से बांधा समां

गाजीपुर, संवाददाता। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से रविवार देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिप्राचीन राम चबूतरे पर राम सिंहासन पर विराजित प्रभु श्रीराम के दरबार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया, जिसे सुनकर श्रोतागण वाह-वाह करते नजर आए। काव्य पाठ में कवि अंबुज मिश्रा, फजीहत गहमरी, गुनगुन गुप्ता, बादशाह प्रेमी, अमरनाथ तिवारी “अमर” और अंतरराष्ट्रीय कवि भूषण त्यागी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवियों ने प्रेम, समाज, बेटियों के महत्व और देशभक्ति जैसे विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ किया, जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा” ने बाहर से आए कवियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। काव्य गोष्ठी का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि शंकर कैमूरी ने किया। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, अजय पाठक, कृपाशंकर राय सहित अन्य रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।