Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCelebration of Children s Festival and Nipun School Honor Ceremony in Jamaniya

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के निर्माण की नींव

Ghazipur News - जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव और निपुण विद्यालय सम्मान समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 26 Jan 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के निर्माण की नींव

जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव और निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को हर्षोल्लास मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के समग्र विकास के लिए अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के निर्माण की नींव है।

उन्होंने अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि इस दिशा में समर्पण से किए गए कार्य समाज को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। खण्ड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना ने कहा कि बच्चों को निपुण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और पोषण दोनों का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। कहा कि यह संयुक्त पहल बच्चों के समग्र विकास में सहायक है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल और बाल विकास परियोजना अधिकारी धनेश्वर राम ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तहसीलदार रामनरायण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, अरविंद सिंह, मंगल देव, धर्मेन्द्र यादव, प्रेम यादव, रेनू सिंह और गोरख नाथ सिंह समेत अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शशि शेखर उपाध्याय और प्रतिभा सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें