महिलाओं ने एक दूसरे पर उड़ाए गुलाल
Ghazipur News - फोटो-34अवध पैराडाइज सभागार में अवध पैराडाइज सभागार में अवध पैराडाइज सभागार में अवध पैराडाइज सभागार में अवध पैराडाइज सभागार में अवध पैराडाइज सभागार में

गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से अवध पैराडाइज सभागार में महिलाओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की जिला संचालिका नीलम और जिला कार्यवाहिका नीलम चतुर्वेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठन की एकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना होता है। जिससे समाज में समरसता का भाव बनाये रखने व आपसी सौहार्द का वातावरण निर्माण करना है। पुरानी मान्यताओ के आधार पर भारतीय विदुषी महिला अपाला, घोषा, साबित्री, अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई आदि हमारे भारतीय नारियो की पहचान बनी। होली के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक फाग, होली गीत, नृत्य आदि हुआ।
रंग-गुलाल से होली मिलन में सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर ,पुष्प वर्षा के साथ होली खेली। इस दौरान नगर कार्यवाहिका सोनी, जिला व्यवस्था प्रमुख सुमन, सरिता, अर्चना, सुधा, परिधी, सीमा, रीता, गुंजन, सबिता, शालिनी, शिवानी, संजू आदि मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


