घर का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण और नगदी चोरी

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर के सिकंदरपुर निवासी प्रभाकर सिंह के घर में चोरी हो गई। परिवार श्राद्ध कर्मों में शामिल होने गांव गया था। वापस लौटने पर आलमारी में सामान बिखरा और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोर छत के रोशनदान से प्रवेश कर लगे लाखों का सामान और नगद ले गए। कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घर का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण और नगदी चोरी

गाजीपुर, संवाददाता। शहर के सिकंदरपुर निवासी प्रभाकर सिंह के घर में चोरी हो गयी। इनके पिता के देहांत होने के बाद परिवार के सभी श्राद्ध कर्मों शामिल होने के लिए गांव गए थे। जब वह बुधवार को घर का दरवाजा खोला तो देखा की आलमारी के सभी सामान बिखरे पड़े है। वहीं आलमारी के लॉकर तोड़कर सोना और चांदी के रखे आभूषण भी गायब है। जिसके बाद आसपास के लोगों से भी जानकारी लेते हुए शहर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दिया। उन्होंने बताया कि छत के पीछे के रोशनदान से चोर प्रवेश किये है। इस दौरान ऑलमारी में रखे लाखों रूपया और दस हजार रुपए नगद ले गये है।

शहर कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।