Body of 52-Year-Old Found in Waterlogged Drain Near Railway Crossing रेलवे क्रासिंग के पास मिला अधेड़ का शव, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBody of 52-Year-Old Found in Waterlogged Drain Near Railway Crossing

रेलवे क्रासिंग के पास मिला अधेड़ का शव

Ghazipur News - नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के‌ रेलवे क्रासिंग के‌ समीप उतरौली मार्ग

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 30 Aug 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
रेलवे क्रासिंग के पास मिला अधेड़ का शव

नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप उतरौली मार्ग के किनारे पानी से भरे नाले में शुक्रवार को 52 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। काफी देर बाद भी पहचान न होने पर पुलिस ने शव को गाजीपुर में मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक लाल हाफ टीशर्ट पहने हुए था। उसके पास से अन्य कोई चीज नहीं मिली। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पानी से भरे नाले से एक शव मिला है। उसकी पहचान की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।