भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के दिलदारनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति अधिनियम के विरोध में जन अक्रोश जुलूस निकाला। उन्होंने विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया और 'नारी शक्ति जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए। जुलूस रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंचा, जहां प्रदर्शन हुआ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, जताया विरोध

गाजीपुर (दिलदारनगर)। विपक्ष पार्टियों की ओर से सदन में नारी शक्ति अधिनियम का विरोध किए जाने को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलदारनगर में में जन अक्रोश जुलूस निकालकर विरोध जताया। विपक्षी पार्टियों के नेताओं का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मंजू राम के नेतृत्व में दिलदारनगर बाजार के रेलवे क्रॉसिंग से जुलूस निकाला। यह मुख्य बाजार होते हुए '' नारी शक्ति जिंदाबाद ” तथा “ नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान ” जैसे नारों के साथ नगर के रामलीला मैदान पहुंचा, जहां विपक्ष का पुतला दहन किया गया। इस दौरान माया देवी, गुड्डी, पाना, लौजारी, फुलझारी, संगीता, चंदा, दृष्टि सिंह, जयप्रकाश मौर्य, दिनेश अकेला, हरिशंकर सिंह, रमेशचंद्र “अनुपम”, राजेश पासवान, कन्हैया कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।