प्रधानमंत्री औपर टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र सौंपा। विशाल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एफआईआर की मांग की, आरोप है कि अजेंद्र सिंह लोधी और उदयनिधि स्टालिन ने विवादित टिप्पणियां की हैं, जिससे समाज में तनाव उत्पन्न हो रहा है।

प्रधानमंत्री औपर टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश

मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनातन धर्म पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। वहीं दूसरे मामले में कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ भी तहरीर दी। उनका आरोप है कि सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी से समाज में तनाव और वैमनस्य फैल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान आलोक शर्मा, मनीष जायसवाल, पुंडेदु राय, प्यारे मोहन यादव, नंदलाल राम, कन्हैया गुप्ता, विनोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।