गांव चलो अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
Ghazipur News - गाजीपुर के जमानियां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

गाजीपुर। जमानियां के नगर कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला जुनेदपुर में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह और मंडल महामंत्री राजू पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों व योजना लाभार्थियों से संवाद किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सभासद व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


