Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBiker Arrested for Theft Near Jiyapur Bridge in Khanpur
चोरी के बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी के बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

Ghazipur News - खानपुर में जिउली देवमार्ग के जियापुर पुल के पास चोरी की बाइक के साथ 28 वर्षीय अमित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। जांच में पता चला कि बाइक के नंबर प्लेट और इंजन नंबर फर्जी थे।

Dec 06, 2025 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

खानपुर। क्षेत्र के जिउली देवमार्ग के जियापुर पुल के समीप से शनिवार की दोपहर में चोरी हुई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अमित पुत्र रामानंद जायसवाल निवासी ग्राम देवा थाना दुल्लहपुर है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि चौकी प्रभारी औरंगजेब खान वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी युवक पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर फरार हो रहा था। पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइक के बारे में बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक में लगे नंबर प्लेट एवं इंजन नंबर फर्जी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें