अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - दिलदारनगर में शनिवार को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बिहार के संदिग्ध युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 35 पाउच देशी शराब बरामद हुई। थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक सड़क के पास संदिग्ध स्थिति में था, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

दिलदारनगर। सरैला चट्टी के समीप शनिवार को भक्सी की तरफ जाने वाली सड़क के पास मुखबीर की सूचना पुलिस ने बिहार के एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास 35 पाउच देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक संजय कुमार यादव टीम के साथ वहां बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक सड़क के पास कहीं जाने के फिराक में है। इसके बाद टीम ने घराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र जीतू निवासी पटना पुलिस लाइन लोदीपुर बिहार बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


