बैंक में कामकाज बाधित होने से उपभोक्ता रहे परेशान

Apr 06, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - दुल्लहपुर के इण्डियन बैंक में सोमवार को तकनीकी समस्या के कारण सुबह 10:30 से शाम 3 बजे तक कोई काम नहीं हुआ। ग्राहक निराश होकर लौट गए। बैंक मैनेजर ने बताया कि विद्युत सर्किट में फाल्ट के चलते बैटरी चार्ज नहीं हो पाई। बाद में समस्या ठीक होने पर बैंक का कामकाज शुरू हुआ।

बैंक में कामकाज बाधित होने से उपभोक्ता रहे परेशान

दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार स्थित इण्डियन बैंक में सोमवार को सुबह साढे दस बजे से शाम तीन बजे तक बैटरी डिस्चार्ज के चलते बैंक में कोई कार्य नहीं हो सका। कामकाज बाधित होने के चलते बैंक के ग्राहक निराश होकर लौटे। शाम करीब तीन बजे तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद बैंक का कामकाज शुरू हो सका। बैंक मैनेजर रौनक गोस्वामी के अनुसार सोमवार को बैंक खुलने के आधे घंटे बाद विद्युत सर्किट में कहीं से तकनीकी फाल्ट आ गया। जिससे बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही थी। जनरेटर के माध्यम से भी बैटरी चार्ज करने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में फाल्ट सही हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।