केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में बहुजन मुक्ति पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर, महंगी गैस, और बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों का विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र भी सौंपा। पार्टी नेताओं ने आम जनता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का आरोप लगाया और पारदर्शी मीटर लगाने की मांग की।

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

गाजीपुर। बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को शहर के सरजू पांडेय पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर, महंगी घरेलू और कॉमर्शियल गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र प्रशासन को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर पारदर्शी नहीं हैं और इनके जरिए उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल थोपा जा रहा है। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद उपभोक्ताओं से बिल वसूला जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और एजेंसियों पर लंबी कतारों को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि गैस की किल्लत और कालाबाजारी से आम लोग परेशान हैं, जबकि होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पारदर्शी मीटर लगाने, घरेलू गैस सस्ती करने, कालाबाजारी रोकने और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, राम प्रसाद, रामशिष राम, सतेंद्र कुमार, रणविजय भारती सहित अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।