Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBahriaabad Police Arrest Notorious Criminal Shivkaran with a Criminal History
बहरियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
Ghazipur News - बहरियाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश शिवकरन को गिरफ्तार किया है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और 2021 में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अब चालान भेजकर आगे की...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 11 Sep 2025 10:27 PM

सादात। बहरियाबाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया बदमाश शिवकरन निवासी ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद का है। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक शिवकरन का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2021 में उस पर धारा 504, 506 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। चालान भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




