ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरकुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को किया लहुलुहान

कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को किया लहुलुहान

थाना क्षेत्र के बोगना गांव में रविवार की दोपहर बहशी अधेड़ पति ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी इन्द्रावती राजभर के सिर पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार करके उसे लहुलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने...

कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को किया लहुलुहान
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरMon, 26 Feb 2018 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के बोगना गांव में रविवार की दोपहर बहशी अधेड़ पति ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी इन्द्रावती राजभर के सिर पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार करके उसे लहुलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुन से सनी कुल्हाड़ी को मौके पर फेंक कर फरार हो गया। महिला पर बर्बरतापूर्वक हमले की सूचना पर मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। झोपड़ी में इन्द्रावती खून से सनी अचेत अवस्था पड़ी रही। खून से लथपथ महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये।

ग्रामीणों के अनुसार प्यारेलाल राजभर अपनी भाभी के हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। इसकी पूर्व पत्नी की मृत्यु 10 वर्ष पहले संदिग्ध रुप से हो गयी थी। इसकी मृत्यु का जिम्मेदार भी ग्रामीण प्यारेलाल को बता रहे थे। उसकी पत्नी एवं भाभी दोनों सगी बहनें थी। वह अपनी सगी भाभी की हत्या के आरोप में चार साल पूर्व जेल से छूटकर आया था। प्यारेलाल राजभर द्वारा अपनी दूसरी पत्नी की कुल्हाडी से मारने की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एक स्वर में हमलावर के पूर्व में की गयी घटनाओं का विवरण बताकर भयभीत थे। कुल्हाड़ी के हमले में मरणासन्न हाल में इंद्रावती का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। हमलावर प्यारेलाल के साथ वह पिछले कई वषार्ें से अपने तीन छोटी लड़कियों एवं एक लड़के के साथ रह रही थी। इंद्रावती के चाल-चलन से क्षुब्ध होकर एवं प्यारेलाल के भय से उसका पति रामविलास पिछले कई वर्षों से मुम्बई में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पूर्व दोनों ने महाहर धाम मंदिर पर गांव के लोगों की उपस्थित में विवाह कर लिया था। समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि थाने में महिला के पक्ष में तहरीर न देने के कारण उसके मायके वालों को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावर की पुलिस तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें