रैली निकाल किया शिक्षा के प्रति जागरूक
गाजीपुर के बिरनो ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई। नोडल संकुल अयोध्या प्रसाद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने शिक्षा के महत्व के बारे में नारे लगाए और अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया।

गाजीपुर (मरदह)। क्षेत्र के बिरनो ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नोडल संकुल अयोध्या प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और पोस्टर लेकर शिक्षा के महत्व को लेकर प्रेरक नारे लगाए। अध्यापकों के साथ बच्चों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। अयोध्या प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर निरक्षरता खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर दिया।
रैली में प्रधानाध्यापक उमेशचंद्र चतुर्वेदी सहित कई शिक्षक व शिक्षा कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


