रैली निकाल शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Apr 07, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - जमानियां के तियरी न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय रामपुर कुशवाहा में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने रैली का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करना है।

रैली निकाल शिक्षा के प्रति किया जागरूक

जमानियां। क्षेत्र के न्याय पंचायत तियरी के कंपोजिट विद्यालय रामपुर कुशवाहा से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और अभिभावकों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गांव की गलियों में रैली निकाली और ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ जैसे नारे लगाए। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया और पम्पलेट वितरित कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक, समन्वयक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।