बाइक सवार से छीन ले गये मोबाइल

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

मरदह में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर उचक्कों ने बाइक और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। ग्राम सभा हैदरगंज के पास रविंद्र चौबे की बाइक और मोबाइल छीनने के बाद ऊचक्के मऊ की दिशा में भाग गए। पीड़ित ने थाना मरदह में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक सवार से छीन ले गये मोबाइल

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हैदरगंज पास सोमवार उचक्कों ने बाइक और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि मोबाइल छीनने के बाद मऊ की तरफ भाग खड़े हुये। बता दें कि ग्राम सभा हैदरगंज के पास उच्चकों ने बाइक सवार गोविन्दपुर मठिया निवासी रवीन्द्र चौबे की बाइक और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि शोर गुल होने पर वह मोबाइल लेकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित रविंद्र चौबे ने थाना मरदह में अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।