घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खानपुर थाना क्षेत्र के मकरसन गांव निवासी युवक पर बुधवार

घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खानपुर थाना क्षेत्र के मकरसन गांव निवासी युवक पर बुधवार देर रात बाइक सवार कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार ग्राम मकरसन निवासी 25 वर्षीय सूरज राजभर पुत्र रामहरत राजभर रात को अपने करहट स्थित घर पर पत्नी और बच्चों के साथ सोने के लिए गए थे। परिजनों के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे 5-6 अज्ञात लोगों ने घर के दरवाजे के बाहर सूरज राजभर को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल सूरज को इलाज के लिए चंदवक, जौनपुर ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सूरज राजभर मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है और कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और परिजन हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।