अशोक प्रताप त्रिपाठी बने जिलाध्यक्ष
Ghazipur News - डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने गाजीपुर जनपद के अशोक प्रताप त्रिपाठी को लगातार सातवीं बार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई।

देवकली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने गाजीपुर जनपद के कुसुम्ही कलां निवासी अशोक प्रताप त्रिपाठी को लगातार सातवीं बार आयोग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, नंदन जी शर्मा, रमेश सिंह कुशवाहा, अच्छे लाल कुशवाहा, विजय बहादुर राम, अंगद सिंह, विजय प्रताप सिंह, एडवोकेट रुद्रमणि त्रिपाठी, सुरेश बिंद, अजय उपाध्याय, अमर नाथ तिवारी एवं डॉ. शशिकांत सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


