सचिव ने जिला जेल का निरीक्षण कर दिया निर्देश

Apr 04, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर की पूर्ण कालिक सचिव अर्चना ने जिला जेल का निरीक्षण किया और बंदियों को नि:शुल्क अधिवक्ता, जेल अपील सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और बंदियों के संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया। जेल में 518 बंदी हैं, जिनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

सचिव ने जिला जेल का निरीक्षण कर दिया निर्देश

गाजीपुर, संवाददाता। पूर्ण कालिक सचिव अर्चना शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होने जेल के बंदियों से नि:शुल्क अधिवक्ता, जेल अपील सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। जिला जेल में कुल 518 बंदी निरूद्ध है। जिसमें से 452 पुरुष, 24 महिला और 42 अल्प वयस्क है। सुबह का नाश्ता, चना, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी-आलू पत्ता गोभी की सब्जी मिलता है, और शाम को भोजन में रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी-आलू, पालक की सब्जी मिलता है।

उन्होने बंदियों से बात करते हुए उनकी समस्याओं को समझते हुए निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिया, जिससे जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से सहायत मिल सके। परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के कराने के लिए कहा। कहा कि परिसर में साफ सफाई को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान रतनजी श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह व दीपक राय सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।