Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsAnnual Blanket Distribution Program by Mangala Maitri Seva Mandal for Needy and Disabled
नर सेवा से बड़ा है नारायण सेवा
Ghazipur News - सादात में मंगल मैत्री सेवा मंडल द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। विधायक बेदी राम ने कहा कि नर सेवा सबसे बड़ा कार्य है। कपिल देव राम...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 30 Dec 2024 11:33 PM

सादात। मंगल मैत्री सेवा मंडल की तरफ से बस स्टैंड के पास सोमवार को वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जरूरतमंदों, असहायों और दिव्यागजनों को कम्बल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जखनियां के विधायक बेदी राम ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से भी बड़ा है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना पुनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि कपिल देव राम ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा, ईश्वर की पूजा के समान है। कार्यक्रम के संयोजक सूबेदार सनेही ने स्वागत किया। अध्यक्षता प्रबंधक सभाजीत यादव और संचालन अजीत मोदनवाल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।