ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पीएम को दी बधाई

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पीएम को दी बधाई

महिला आंगनबाड़ी कर्मचाारी संघ की आपात बैठक सिकंदरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्तियों और सहायिकाओं का...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पीएम को दी बधाई
गाजीपुर। निज संवाददाताWed, 12 Sep 2018 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला आंगनबाड़ी कर्मचाारी संघ की आपात बैठक सिकंदरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्तियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने कार्यकर्तियों ने बधाई दिया। लेकिन, कार्यकर्ती इससे संतुष्ट नहीं थीं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि मानदेय वृद्धि के लिए हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि कुछ लोग हैं जिनको अनुसाशन हीनता के चलते संघ से बाहर कर दिया गया वह फर्जी संगठन बनाकर महिला कर्मचारी संघ को बदनाम कर रहे हैं। कहा कि कुछ लोग कार्यकर्तियों को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। अनुरोध किया कि 2 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले धरने में शामिल हों। लड़ाई जारी रहेगी तो मुख्यमंत्री भी मानदेय बढ़ाएंगे। चुप बैठने पर कुछनही मिलने वाला है। इस मौके पर डा. माया सिंह, माया राय, हीरा यादव, आशा जायसवाल, निर्मला सिंह, उषा वर्मा, रूबीना बेगम, सीता सिंह, नीता सिंह, जामवंती राय, राजेश,  आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संरक्षक अमरनाथ दूबे ने किया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें