झोपड़ी में अराजकतत्वों ने लगायी आग, मवेशी बचाए
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में रविवार की रात लगभग दो बजे के करीब महेन्द्र यादव और राजेंद्र यादव की झोपडी में अराजकतत्वों ने आग लगा...

पतार। हिन्दुस्तान संवाद
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में रविवार की रात लगभग दो बजे के करीब महेन्द्र यादव और राजेंद्र यादव की झोपडी में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। इससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। संयोग ठीक रहा कि आग लगते ही परिजन जागे और उसमें बंधी चार भैंस को खोल कर बाहर कर दिया गया।
सोमवार को अराजकतत्वों ने जाते-जाते गांव के पास खड़ी दो पिकअप व एक बोलेरो वाहन का शीशा भी मार कर तोड दिये। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गयी है। महेन्द्र यादव व राजेंद्र यादव ने बताया कि हम अपनी पांच भैंस को खिला कर शाम को झोपड़ी में बांध दिये और हम लोग वहीं भैंस के पास की झोपड़ी में सो गये। रात के दो बजे भैंसों की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी की आग भैंस के शरीर पर गिरा, तो वह चिल्लाने लगी। भैंसों के बोलने की आवाज सुनकर हम लोग ने तत्परतापूर्वक अपनी भैंसो को खोल कर बाहर कर दिया। सबमर्सेबल पम्प चला कर हमने आग पर काबू पाया। इस दौरान एक भैंस झुलस गयी है। पीड़ित की ओर से इस संबंध में थाने में लिखित तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
