पत्रक सौंप कर कार्रवाई की कि मांग
गाजीपुर में ताड़ीघाट निवासी शोभा देवी ने मेडिकल कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ कलक्ट्रेट में शिकायत की। उन्होंने गार्ड और बाउंसर पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। शोभा ने घटना में शामिल लोगों को बर्खास्त करने की भी मांग की।

गाजीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव के साथ मेडिकल कालेज में हुई अभद्रता के खिलाफ ताड़ीघाट निवासी शोभा देवी पत्नी मनोज यादव सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होने मेडिकल कालेज के गार्ड और बाउंसर पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। इस दौरान डीएम की नामौजूदगी में प्रतिनिधि को पत्रक सौंपा। उन्होने कहा कि मैं अपने पति और बच्चियों के साथ मेडिकल कालेज गोराबाजार पहुंची थी। पर्ची लेकर चिकित्सक को दिखाया। इसी दौरान बाउंसर और गार्ड में बेवजह आकर धक्का मुक्की करते हुए बाहर निकालने लगे। उसने घटना में शामिल लोगों को बर्खास्त करने की मांग किया।
इस दौरान पिंटू यादव, शोभनाथ यादव, रजनीश मिश्रा, राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


