Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsAllegations of Financial Irregularities in Development Works Worth 75 76 Lakh in Saidpur
विकास कार्यों में अनियमितता का लगाया आरोप

विकास कार्यों में अनियमितता का लगाया आरोप

संक्षेप:

Ghazipur News - सैदपुर नगर पंचायत में 75.76 लाख रुपए के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप सभासद सुनील यादव ने लगाया है। उन्होंने कहा कि कई कार्य पहले ही कराए जा चुके हैं, लेकिन अब उनके लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने जांच की मांग की है, और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Jan 16, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत में 75.76 लाख रुपए से कराएं गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप नगर पंचायत वार्ड 13 के सभासद सुनील यादव ने लगाया है। कहा है कि पहले से कराए गए कार्यों का भी बाद में टेंडर किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की मांग की है। सैदपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और प्रभारी ईओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने जांच कराने को कहा है। नगर पंचायत वार्ड 13 के सभासद सुनील यादव ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व 1 करोड़ 52 लाख रुपए की निविदाएं खोली गई है, लेकिन इनमें करीब 75 लाख 76 हजार रुपए के करीब आठ कार्य बीते कई महीने पूर्व ही कराए जा चुके हैं।

जिनमे वार्ड 7 कोल्हुआघाट में लगभग 40.15 लाख रुपए से भवन निर्माण कार्य, वार्ड 7 कोल्हुआघाट में ही 14.16 लाख से बाउंड्रीवाल, वार्ड स्थित हनुमान मन्दिर पर 8.45 लाख रुपए से ग्रेनाइट स्टोन फ्लोरिंग का कार्य, वार्ड 4 हामिद नगर में शेखशाह सम्मन बाबा के पास 1.73 लाख से चबूतरे का निर्माण कार्य समेत कई कार्य हैं। सभासद ने इसमें कई लोगों पर मिली भगत का आरोप लगाया है। इन कार्यों में प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। मामले में सैदपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने मामले की जांच करने की बात कही है।