Ghazipur News: पिस्टल सटाकर पीटने का आरोप, चार पर केस

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद के कौशिकपुर गांव के निवासी मोहन सिंह यादव ने चार लोगों पर पिस्टल के बल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना 7 जुलाई को हुई जब आरोपी इंद्रजीत यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पिस्टल सटा कर घायल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghazipur News: पिस्टल सटाकर पीटने का आरोप, चार पर केस

Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद थाना के कौशिकपुर गांव निवासी मोहन सिंह यादव ने पखनपुरा गांव के हाइवे के नीचे पिस्टल सटाकर मारपीट करने का आरोप चार लोगों पर लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोहन सिंह यादव ने बताया कि बीते सात जुलाई की दोपहर करीब 12.50 पर बक्सर जिले से वापस गांव जा रहा था। पखनपुर हाइवे के नीचे इंद्रजीत यादव अपने चार साथियों के साथ मिलकर मेरे कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। इसके बाद मारपीटकर घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी इंद्रजीत के साथ मुहम्मदाबाद कोतवाली में क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी निलेश यादव, नवपुरा सुरतापुर खास गांव निवासी अनिल यादव उर्फ भगन और खेमपुर सिलाइच गांव निवासी अनिस यादव भी शामिल था।

यहीं नहीं निलेश यादव, अनिल यादव और अनिस यादव मुहम्मदाबाद पंक्षी गैंग व 1303 गैंग के लीडर भी है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।