कायस्थ महासभा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Mar 09, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक हुई, जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक साजिशों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। समाज के गौरवशाली इतिहास को सहेजने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कायस्थ महासभा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

गाजीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके चंदन नगर स्थित आवास पर हुई। बैठक में संगठन को गति देने और मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सेंट्रल बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य आशुतोष कुमार सिन्हा ने समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि बिखरा हुआ समाज न तो विकास कर सकता है और न ही उसकी कहीं प्रभावी पहचान बन पाती है।

उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत में मिले इतिहास को सहेजने की आवश्यकता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद खुदीराम बोस और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भी देश को आवश्यकता पड़ी, कायस्थ समाज के महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि समाज के खिलाफ रची जा रही राजनीतिक साजिशों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने और पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, परमानंद श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव उर्फ डब्बू, अमरनाथ श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।