राजकीय महिला में प्रवेश की बढ़ी तिथि, पांच जुलाई तक करें आवेदन
गाजीपुर, (अभिषेक सिंह)। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेशराजकीय महिला में प्रवेश की बढ़ी तिथि, पांच जुलाई त

गाजीपुर, (अभिषेक सिंह)। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। कालेज प्रशासन की ओर से आवंदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित थी। लेकिन प्राचार्य प्रोफेसर डा. अनिता कुमारी के निर्देश पर तिथि बढ़ायी गयी है। अब छात्राएं पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
महाविद्यालय का पाठ्यक्रम
महाविद्यालय में चार संकाय में विज्ञान संकाय, भाषा संकाय, ललित और प्रदर्शन कला संकाय सामाजिक विज्ञान तथा मानविकी संकाय के तहत कुल 22 विषय संचालित हैं। विज्ञान संकाय के तहत रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में बीएससी के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। ललित और प्रदर्शन कला संकाय के तहत चित्रकला और संगीत विषय में स्नातक स्तर पर छात्राएं अध्ययन कर सकती है। भाषा संकाय के तहत महाविद्यालय में हिंदी, संस्कृत उर्दू और अंग्रेजी में स्नातक स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत मानव शास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं गृह विज्ञान में स्नातक स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। परास्नातक स्तर पर वनस्पति विज्ञान में एमएससी तथा हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान में एमए के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
प्रवेश प्रक्रिया
महाविद्यालय में स्नातक बीए और बीएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन के मेरिटलिस्ट के अनुसार होगा। इसमें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए सभी छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन तत्काल महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भरना सुनिश्चित करें। स्नातक बीए और बीएससी प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट छह जुलाई को जारी होगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया आठ जुलाई से प्रस्तावित है। काउंसलिंग के समय ही छात्रों को प्रवेश विषय आवंटन के साथ साथ समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण भी पूर्ण कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
प्रवेश प्रभारी डा. शिव कुमार ने बताया कि छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगी। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें एवं किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। प्राचार्य प्रोफेसर डा. अनिता कुमारी ने बताया कि महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार जुलाई माह तक अपना सभी प्रवेश कार्य पूर्ण कर लेगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


