खड़े डम्पर में पीछे से भिड़ा डम्पर, दोनों क्षतिग्रस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक हादसा हुआ, जिसमें एक बालू लदा डम्पर अनियंत्रित होकर खड़े डम्पर में टकरा गया। दोनों डम्पर क्षतिग्रस्त हुए, और चालक बैजनाथ और खलासी जगदीश को चोटें आईं। खड़े डम्पर का चालक फरार हो गया। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे की गश्त टीम ने सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात शुरू किया।

खड़े डम्पर में पीछे से भिड़ा डम्पर, दोनों क्षतिग्रस्त

मरदह (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 296 किमी पर मरदह थाना के रायपुर बाघपुर गांव के पास बालू लदे खड़े डम्पर में बालू लेकर बिहार से बस्ती जा रहा डम्पर का चालक अनियंत्रित होकर भीड़ गया। जिससे दोनों डम्पर क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने वाले डम्पर के चालक बैजनाथ, खलासी जगदीश निवासी गांव हरदेवनाथ थाना कलवारी जिला बस्ती क्षतिग्रस्त डम्पर से किसी प्रकार बाहर निकले। दोनों को चोट लगी थी। चालक बैजनाथ ने बताया कि अचानक अनियंत्रित डम्पर में टकराने से हादसा हुआ है। खड़ी डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गश्त टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन प्रारम्भ कराया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।